सोमवार की शाम आसमान पर छाए काले बादल।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सोमवार को पूरे दिन कड़ी धूप के कारण लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल थे। देर शाम लगभग सवा सात बजे के आस-पास आसमान पर काले बादलों का जमावड़ा शुरू हो गया। थोड़ी ही देर काले बादल जमकर बरसना शुरू हो गए। लगभग 15 मिनट बारिश हुआ। बारिश काफी तेज थी। झमाझम बारिश के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई।
सावन के पहले सोमवार को पूरे दिन आसमान से भगवान भाष्कर आग बरसाते रहे। शिवालयों में दर्शन को पहुंच रहे लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल थे। पूरे दिन भगवान भास्कर के ताप से लोग परेशान दिखे। लेकिन शाम होते-होते मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया। आसमान पर कालेे बादलों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम को साढ़े छह बजे उत्तर और पूरब दिशा से काले बादल आ गए। इस दौरान हवाएं भी चलना शुरू हो गई। शाम को सवा सात बजे अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। 15 मिनट की बारिश काफी तेज थी। कुछ लोगों के घरों में नालिया जाम हो गई और बारिश का पानी घर के अंदर घुस गया। शाम को हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत पहुंचाया।