फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगेश एनकाउंटर पर बोले असीम अरुण: पुलिस की कार्रवाई सही, सपा अपराधियों को देती रही है बढ़ावा

Sun, 15 Sep 2024 05:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

यूपी सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण ने मंगेश यादव एनकाउंटर को पुलिस की सही कार्रवाई बताया। वहीं सपा पर निशाना साधते हुए बोले कि यह पार्टी हमेशा अपराधियों को बढ़ावा देती रही है। 
विज्ञापन
पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण का रविवार को जाफर स्थित डायट में आगमन हुआ। इस दौरान असीम अरुण ने मंगेश यादव एनकाउंटर मामले पर खुलकर बयान देते हुए पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराया। 

विज्ञापन


उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा हमेशा अपराधियों को बढ़ावा देती रही है। जब भी कोई पुलिस अधिकारी अपने घर से निकलता है, तो उसकी सोच गोली चलाने की नहीं होती। लेकिन, जब कोई अपराधी, खासकर डकैती जैसे अपराध में लिप्त व्यक्ति, पुलिस पर हमला करता है, तो पुलिस के पास आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है। मंगेश यादव एनकाउंटर में भी यही हुआ। पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा में कार्रवाई की, जोकि पूरी तरह कानूनी थी।

विज्ञापन

अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप 

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार अपराधियों हमेशा बढ़ावा देती रही है। अखिलेश यादव हमेशा अपराधियों का समर्थन करते हैं। उनका नारा रहा है 'लड़के हैं, गलती हो जाती है'। वहीं, योगी आदित्यनाथ की सरकार में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। योगी सरकार अपराध और अपराधियों को क्षमा नहीं करती, बल्कि दंडित करती है। आज के समय में अपराधी डरे हुए हैं और जेल में रहना ही पसंद कर रहे हैं। 


 
पुलिस ने चलाई आत्मरक्षार्थ गोली, जिसमें हुई मंगेश की मौत
मंगेश यादव, एक कुख्यात अपराधी था जो पुलिस की जवाबी फायरिंग में मारा गया। पुलिस का कहना है कि मंगेश और उसके गिरोह ने डकैती में शामिल होकर पुलिस पर हमला किया था। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें मंगेश की मौत हो गई। घटना की मजिस्ट्रेट जांच और वीडियोग्राफी कराई गई, ताकि कार्रवाई की पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें