आजमगढ़। अलग-अलग मामलों की जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने निर्देश दिए थे। नियुक्त जांच अधिकारियों द्वारा मामले की जांच में अनियमितता बरती गई। निर्धारित समय से वह जांच कर सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराए हैं। जिसे लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने कुल 22 अधिकारियों व कर्मचारियों का अग्रिम आदेश तक वेतन अवरूद्घ करने के लिए निर्देश दिया है। साथ ही तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के लिए निर्देश दिया है।
मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध न कराए जाने के कारण उक्त सभी जांच अधिकारियों का नवंबर माह का वेतन रोकने के लिए निर्देश जारी किया गया है। साथ ही तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ यह भी स्पष्ट करने के लिए कहा गया है कि क्यों न आपके विरूद्घ अनुशासनिक कार्रवाई प्रस्तावित कर दी जाए।