फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं तक के छात्रों का असेसमेंट सर्वे करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को इस बार भी बिना परीक्षा अगली कक्षा में भेजने की सुगबुगाहट है। शैक्षिक सत्र 2021-22 में करीब दो माह शिक्षण कार्य प्रभावित रहने के कारण परिषदीय स्कूलों में छात्रों का कक्षा स्तर पर असेसमेंट करने के लिए बीएसए ने दो दिनों के अंदर करने का फरमान जारी किया है। असेसमेंट में प्रेरणा ज्ञानोत्सव के जरिये बच्चों के सीखने व पढ़ने की क्षमता का आकलन किया जाएगा। इस फरमान से शिक्षक परेशान हैं।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को एक नया फरमान जारी किया है। उन्होंने निर्देश दिया कि परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा-एक से आठ तक के सभी विद्यार्थियों का असेसमेंट सर्वे कराने का निर्देश दिया है। बीएसए ने प्रश्नपत्र पीडीएफ के माध्यम से शिक्षकों को उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य कोविड-19 गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए मोहल्ला क्लास के दौरान अध्यापकों द्वारा कराया जाएगा। सर्वे के प्राप्त परिणाम की सूचना दिए गए प्रारूप में बीएसए को भेजना होगा। उन्होंने निर्देश दिया है कि विकास खंड में आठ फरवरी से असेसमेंट सर्वे कराते हुए सूचना नौ फरवरी को भेजा जाए। वहीं शिक्षकों का कहना है कि इस तरह अचानक सूचना मांगी जाएगी तो शिक्षक कहां से रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे। बीएसए अतुल कुमार सिंह ने बताया कि असेसमेंट सर्वे की रिपोर्ट मांगी गई है। इसे बच्चों के सीखने व पढ़ने की क्षमता का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें