फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट के रास्ते विद्युत पोल और प़ेड़ बन रहे अवरोध, हटाने का दिया गया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मंदुरी एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने के लिए जल्द ही उड्डयन निदेशालय की टीम पहुंचने वाली है। इसे देखते हुए डीएम ने अवरोधों को हटाने के लिए रविवार को टीम का गठन कर मौके पर भेजा। टीम ने निरीक्षण कर संबंधित विभागों को चिह्नित अवरोधों को हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंदुरी हवाई पट्टी के विस्तार का कार्य पूरा हो चुका है लेकिन यहां के अवरोधों को न हटाने के कारण अब तक कार्य बाधित है। उड्डयन विभाग ने डीएम को पत्र भेजकर अवरोधों को हटाने का निर्देश दिया था। इस क्रम में डीएम राजेश कुमार ने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर विजय तिवारी, बिजली विभाग के एक्स-ईएन कमलेश यादव, एसडीओ अखिलेश कुमार व सगड़ी तहसीलदार बृजेंद्र उपाध्याय की टीम गठित कर निरीक्षण के लिए भेजा था। टीम ने मंदुरी एयरपोर्ट से उड़ान की राह में बाधक बन रहे दो विद्युत पोल व तार के साथ कई पेड़ चिह्नित किए है। एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने इन अवरोधों को हटाने के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजा है। इन अवरोधों के हटने के बाद ही उड्डयन निदेशालय की टीम सत्यापन का कार्य करेगी। सब कुछ ठीक होने पर शासन से उड़ान की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें