जहरीली शराब कांड में निलंबित किए गए एसओ अहरौला को हटाये जाने की अनुमति चुनाव आयोग ने दे दी है। इसके बाद एसपी ने रिक्त हुए एसओ अहरौला के पद पर निरीक्षक अपराध थाना मेंहनगर राजेश कुमार सिंह की तैनाती कर दी है।
माहुल जहरीली शराब कांड में दर्जन भर से अधिक लोगों की मौत हुई है। वहीं अहरौला थाना क्षेत्र के रुपईपुर में अवैध शराब फैक्ट्री भी पकड़ी गई। इस घटना में एसओ अहरौला संजय कुमार सिंह की जिम्मेदारी तय करते हुए एसपी अनुराग आर्य ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया था। चुनाव का वक्त होने के चलते उन्हें हटाया नहीं गया था लेकिन निलंबन की संस्तुति करते हुए आयोग को पत्र भेज दिया गया था। अब आयोग ने एसओ अहरौला रहे संजय कुमार सिंह को हटाये जाने की अनुमति दे दी है। जिस पर एसपी अनुराग आर्य ने निलंबित एसओ अहरौला के स्थान पर मेंहनगर थाने पर बतौर अपराध निरीक्षक तैनात राजेश कुमार सिंह को नई तैनाती दे दी है।