फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की आवश्यक व्यवस्थाओं को करे सुनिश्चित : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता मेें आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव-2022 को सकुशल कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की। डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट को निदेश दिया कि सभी मतदान केंद्र का निरीक्षण कर वहां की जरूरी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, पंखा व शौचालय की व्यवस्था को निर्धारित समय के अंदर पूर्ण कर लिया जाए। कहा कि जिस मतदान केंद्र पर खंभे अथवा बिजली के तार लटके हो, उसे तत्काल ठीक कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट पोलिंग पार्टी के रवाना होने से पहले उनके पास वोटर लिस्ट की उपलब्धता सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि मतदान सकुशल संपन्न कराने के बाद ही सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट अपना क्षेत्र छोड़ना सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन को पोलिंग पार्टियां सुरक्षा बल की देख रेख में ही मतदान केंद्र तक लेकर जाएंगे। जिलाधिकारी ने जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि 22 जून से 23 जून 2022 तक चुनाव संपन्न होने तक अपने क्षेत्र से किसी भी दशा मे बाहर नही जाएंगे। कहा कि मतदान के दौरान सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमण करते रहे। किसी भी मतदान केंद्र से फोन आने पर तत्काल पहुंचकर समस्या का समाधान करें। अफसरों को निर्देश दिया कि मतदान के दौरान कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे मे प्रवेश न करे। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, मुख्य राजस्व अधिकारी जेपी सिंह, सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी सगड़ी, डीसी मनरेगा, जिला समाज कल्याण अधिकारी (वि.) विनोद कुमार सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें