निजामाबाद थाना अंतर्गत फरिहां रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। सिर में गंभीर चोट लगी थी। सूचना पर निजामाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कवायद में जुट गई। युवक के पास मिले मोबाइल से युवक की पहचान भोला खरवार (21) निवासी सांवरा थाना रसड़ा जिला बलिया के रूप में की गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।