फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका के साथ अन्याय हुआ था, इसलिए होली गमी का त्योहार: रमाकांत

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर पवई विधानसभा सीट से सपा विधायक व पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने शुक्रवार को होली को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि होलिका के साथ अन्याय हुआ था। इसलिए होली गमी का त्योहार है। मै होली नहीं मनाता हूं और लोगों से होली मनाने से मना करता हूं।
विज्ञापन

सपा विधायक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि होली हम लोगों का त्योहार नहीं है। होली लोग क्यों मनाते हैं, हम इससे बहुत दु:खी हैं। यही कारण है कि लोगों को होली का त्योहार मनाने से मना करते हैं। यही वजह है कि वे होली की शुभकामना नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती है। सभी लोग बाबा साहेब की जयंती मनाएं और उनके बताए रास्ते पर चलें। रमाकांत यादव इससे पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने रक्षा सूत्र पर सवाल खड़ा करते हुए खुद को शूद्र बताते हुए रक्षासूत्र कटवा दिया था। इतना ही नहीं जब देश में कोरोना की आहट शुरू हुई थी तो उन्होंने कोरोना पीड़ित को गले लगाने की बात कही थी। अब उनका यह बयान एक बार फिर चर्चा में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें