फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हाॅकी में तरवा, फुटबाॅल में डीएफए को हरा स्टेडियम ने जीता खिताब

विज्ञापन
21 स्टेडियम में प्रतियोगिता की विजेता टीम। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला प्रशासन के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय द्वारा बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय फुटबाल, हाकी बालक प्रतियोगिता का आयोजन सुखदेव पहलवान स्टेडियम में किया गया। दोनाें खेलों स्टेडियम की टीम ने फाइनल का खिताब जीता।
विज्ञापन

हाकी का पहला मैच प्रतिभा निकेतन स्कूल और भारत भारती स्कूल के बीच खेला गया। प्रतिभा निकेतन ने भारत भारती को 02-00 से पराजित किया। दूसरा मैच आर्यन पब्लिक स्कूल और स्टेडियम के बीच खेला गया। स्टेडियम ने आर्यन पब्लिक को 02-00 से पराजित किया। तीसरा मैच तरवा और शांति निकेतन के बीच खेला गया। तरवा ने शांति निकेतन को 02-00 से पराजित किया। चौथा मैच स्टेडियम बी और टानी टोट्स स्कूल के बीच खेला गया। स्टेडियम बी ने टानी टोट्स को 02-01 से पराजित किया। इसके बाद पहला सेमीफाइनल प्रतिभा निकेतन और स्टेडियम के बीच खेल गया। स्टेडियम ने प्रतिभा निकेतन को 02-00 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमी फाइनल तरवा और स्टेडियम बी के बीच खेला गया। इसमें तरवा ने स्टेडियम बी को 02-01 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। अंत में फाइनल मैच स्टेडियम और तरवां के बीच खेला गया। स्टेडियम ने तरवां को 02-01 से पराजित कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया।
इसी प्रकार फुटबाल प्रतियोगिता में पहला मैच अमर ज्योति आंबेडकर स्कूल और स्टेडियम के बीच खेला गया। स्टेडियम ने अमर ज्योति स्कूल को 03-00 से पराजित किया। दूसरा मैच प्रतिभा निकेतन और सनबीम के बीच खेला गया। प्रतिभा निकेतन ने सनबीम को 04-01 से पराजित किया। तीसरा मैच शिब्ली इंटर कॉलेज और मुबारकपुर के बीच खेल गया।
विज्ञापन

शिब्ली काॅलेज ने मुबारकपुर को 02-00 से पराजित किया। चौथा मैच स्टेडियम और देवपार के बीच खेला गया। स्टेडियम ने देवपार को 5-00 से पराजित किया। पहला सेमीफाइनल मैच प्रतिभा निकेतन और डीएफए के बीच खेला गया। डीएफए ने प्रतिभा निकेतन को 03-00 से पराजित किया। दूसरा सेमी फाइनल स्टेडियम और शिब्ली काॅलेज के बीच खेला। स्टेडियम ने शिब्ली काॅलेज को 04-01 से पराजित किया। अंत में फाइनल मैच स्टेडियम और डीएफए के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम ने डीएफए को 03-02 से पराजित कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन, रमाकांत वर्मा, अमित प्रजापति, भूपेंद्र वीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें