22 आंवक में निकाली गई कलश यात्रा। संवाद
- फोटो : राम मंदिर के तीर्थ यात्री सेवा केंद्र में मौजूद ज्योति किशन आमगे
रानी की सराय। क्षेत्र के आंवक स्थित अवंतिकापुरी धाम पर आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ बृहस्पतिवार को विधि-विधान से हुआ। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में लगाए गए भगवान के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। महंत श्रीश्री 1008 शिवगनेश दास महाराज की देखरेख में गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसके पूर्व ब्राह्मणों ने मुख्य यजमान राघवेंद्र प्रताप यादव के हाथों विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकाल पूरे गांव में भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंच संपन्न हुआ। प्रतिदिन शाम को छह बजे से अंबरिश त्रिपाठी द्वारा प्रवचन किया जाएगा। कलश यात्रा के दौरान अध्यक्ष सूर्य प्रकाश यादव, योगेंद्र प्रसाद सरोज, संजय कुमार आर्य आदि मौजूद रहे।