फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ : 14 माह से कर रहा शारीरिक शोषण था, शादी का दबाव बनाने पर आडियो वायरल करने की देने लगा धमकी  

Tue, 22 Mar 2022 09:38 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज, पुलिस ने आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान किया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक की रहने वाली एक युवती ने सोमवार को रानी की सराय थाने में एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करने के बाद 24 घंटे के अंदर आरोपी को बेलईसा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन



जीयनपुर की रहने वाली युवती ने सोमवार को रानी की सराय थाने पर दी तहरीर में बताया कि तमौली गांव निवासी राहुल पुत्र रामरतन शादी का झांसा देकर उसके साथ 14 माह से शारीरिक शोषण कर रहा था। इस दौरान उसने मोबाइल पर हुई अश्लील बातचीत को रिकार्ड भी कर दिया।

उसने जब राहुल पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू किया तो वह पीछे हटने लगा और अंतत: आडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। तहरीर के आधार पर रानी की सराय पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज करने के 24 घंटे के अंदर ही एसओ दिलीप कुमार सिंह ने नामजद आरोपी राहुल को मंगलवार की सुबह बेलईसा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें