अवैध मेडिकल स्टोर,पैथोलॉजी लैब और नर्सिंग होम धड़ल्ले से चल रहे हैं। मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है और स्वास्थ्य विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही लिहाजा जनता अब कार्रवाई को लेकर आवाज उठा रही है।
जहानागंज क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर, पैथोलॉजी लैब और नर्सिंग होम मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। बिना किसी मान्यता और लाइसेंस के ये संस्थान खुलेआम चल रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोल्हूखोर के प्रभारी कुशल नंदन ने बताया कि समय-समय पर सीएमओ साहब का आदेश आता रहता है इन स्वास्थ्य केंद्रों की जांच की जाती है। जानकारी में है आदेश आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।