महराजगंज थाना क्षेत्र के हूंसेपुर रामजियावन का पूरा गांव निवासी एक वृद्धा शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीररुप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी रानीपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर शाम परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
हूंसेपुर रामजियावन का पूरा गांव निवासी 62 वर्षीय फूलचंद यादव शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे कोटेदार के यहां राशन लेने जाने की बात कह कर घर से निकले। इसी दौरान गांव के पास ही अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। इस हादसे में फूलचंद गंभीररुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए सीएचसी रानीपुर ले गए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने देर शात शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।