फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं चाहता हूं विपक्षी और परेशान हों : ओमप्रकाश राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र स्थित निरीक्षण भवन में बुधवार को कैबिनेट मंत्री पंचायती राज विभाग, ओमप्रकाश राजभर ने राष्ट्रीय कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने पार्टी को मजबूती देने का संकल्प दोहराया। इस दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग परेशान हैं, हम चाहते हैं विपक्ष और परेशान हो।
विज्ञापन

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं को विभिन्न मंडलों की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसमें आजमगढ़ मंडल की जिम्मेदारी ओमप्रकाश राजभर को दी गई है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य यहां के संगठन को बूथ स्तर से लेकर ब्लॉक, विधानसभा, जिला, मंडल और प्रदेश तक मजबूत करना है।
हर विधानसभा क्षेत्र से ग्राम सभा, बूथ कमेटी और सेक्टर कमेटी के माध्यम से कम से कम 5000 नेता तैयार करना है। सपा, कांग्रेस और बसपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने बार-बार पार्टी बदली, लेकिन कभी कोई सवाल नहीं उठाया गया। उन्होंने अपनी पार्टी के दो बार पार्टी बदलने की बात को भी स्पष्ट किया और कहा कि उन्होंने सपा के नेताओं को पलटी मारने का अधिकार नहीं दिया। अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी उतारने की मंशा न होने की बात करते हुए राजभर ने कहा कि वे आजमगढ़ में काम कर रहे हैं और यहां के लोगों के लिए अपना कार्य जारी रखेंगे।
विज्ञापन

राजभर ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर को भारत रत्न देने से मना किया था और समाजवादी पार्टी ने प्रमोशन में आरक्षण को समाप्त कर लाखों लोगों का भविष्य खराब किया। उनका आरोप था कि समाजवादी पार्टी ने बाबा साहब के नाम पर गरीबों के लिए बनाई गई योजनाओं को भी समाप्त कर दिया।

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें