पवई। विद्युत निगम और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने प्रतापपुर गांव में मंगलवार को एक-एक घरों के कनेक्शन और विद्युत मीटर की जांच की। बिजली चोरी के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। प्रतापपुर गांव में विद्युत विभाग एवं विजिलेंस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। टीम ने अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे लगभग 25 लोगों के कनेक्शन काटे दिए और चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । एसडीओ महेश गुप्ता ने बताया कि जितने लोग अवैध केवल लगाकर बिजली जला रहे हैं। उन लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। टीम में अधिशासी अभियंता केके वर्मा, एसडीओ महेश गुप्ता, अवर अभियंता मनोज कुमार, हेमंत तिवारी, विजिलेंस थाना प्रभारी महावीर यादव, विजिलेंस जेई पुनीत साहू आदि रहे।
महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद