फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहकलह से आगबबूला हुआ पति: धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, खुद भी आत्महत्या की नियत से पी लिया मिट्टी का तेल

Sat, 02 Oct 2021 05:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

शनिवार की सुबह घटना की जानकारी पड़ासियों को हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं हत्यारोपी पति को अपनी कस्टडी में ले लिया है। 
विज्ञापन
पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार देर रात एक युवक ने बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद की जान देने की नियत से मिट्टी का तेल पी लिया।फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में घटी घटना की जानकारी शनिवार सुबह पड़ासियों को मिली।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


वहीं हत्यारोपी पति को अपनी कस्टडी में ले लिया है। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र शनिचर बाजार निवासी राजेश मौर्या जगदीशपुर में बने नए मकान में परिवार के साथ रहता है। उसकी पत्नी 29 वर्षीया शशिकला की कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। वह शुक्रवार को अपने सास के साथ दवा लेने चली गई, जिससे राजेश नाराज हो गया।

रात लगभग आठ बजे गृहकलह के चलते दोनों में विवाद होने लगा। कहासुनी के दौरान ही राजेश ने धारदार हथियार और ईंट से पत्नी के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह लहुलुहान होकर गिर पड़ी। इलाज नहीं होने के कारण देर रात दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी की हत्या के बाद राजेश ने भी खुद की जान देने के लिए मिट्टी का तेल पी लिया।

विज्ञापन

मासूम बच्चों ने दी घटना की जानकारी

राजेश का नया घर गांव से थोड़ा दूर है। जिसके चलते रात में किसी को कोई जानकारी नहीं हो सकी। शनिवार सुबह मृतका के तीन बच्चे घर से बाहर निकले और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची फूलपुर कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी पति को हिरासत में लेने के साथ ही मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन मासूम बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 
 
विज्ञापन

तमसा नदी में उतराया मिला अधेड़ का शव

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के पास शनिवार को तमसा नदी में एक व्यक्ति का शव उतराया हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त सिधारी थाना क्षेत्र के बेलइसा जाफरपुर निवासी 50 वर्षीय फैय्याज उर्पु नागा पुत्र मोहम्मद मोहसिन के रूप की गई।  मृतक तीन-चार दिन पूर्व घर से लापता था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें