फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के अपहरण के आरोप में पति और वकील गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। निजामाबाद थाने में छह फरवरी को विवाहिता के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। विवाहिता के पिता ने अपहरण के मामले में पति व उसके वकील साथी को नामजद किया था। घटना को विवाहिता के बसखारी से लौटते समय अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र के चांदपुर आयमा गांव निवासी अबु मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसकी बेटी सहाना बानो बसखारी गई थी। वापसी के समय उसके पति अबरार पुत्र मैनुद्दीन निवासी भगतपुर बिलरियागंज और उसके वकील रामनिवास यादव पुत्र गुरूचरन यादव निवासी सरदहा थाना तहबरपुर पूर्व के मुकदमे के बारे में बातचीत करने के लिए सहाना को रोका था और उसके बाद से ही वह लापता थी।
पिता की तहरीर पर पति व वकील के खिलाफ अपहरण का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। रविवार को मुखबिर की सूचना पर दोनों नामजद आरोपियों को पुलिस ने सोफीपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें