फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उद्यान विभाग किसानों को देगा आलू

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उद्यान विभाग जिले में आलू के बीज का उत्पादन कराएगा। बीज के लिए आलू उगाने वाले किसानों को सस्ते दर पर उन्नत प्रजाति के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए उद्यान विभाग ने 300 क्विंटल बीज की मांग की थी, जिसमें सौ क्विंटल बीज प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

उद्यान विभाग किसानों को पैदावार बढ़ाने और उन्नत श्रेणी के बीज उत्पादन के लिए आलू मुहैया कराएगा। इसके लिए किसानों से आवेदन मांगे गए हैं। उनको 2080 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से आलू के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। इस मामले में पहले आओ, पहले पाओ की नीति के तहत काम किया जाएगा लेकिन हर किसान को सिर्फ एक क्विंटल ही बीज दिया जाएगा। इस बार नई प्रजाति कुफरी चिप्सोना के बीज भी मुहैया कराए जा रहे हैं लेकिन यह महज 50 क्विंटल ही मिला है। जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने बताया कि 300 क्विंटल आलू के बीज की मांग की गई थी लेकिन शासन से 100 क्विंटल आलू ही आवंटित किया है। पहले आओ पहले पाओ के तहत किसानों आलू दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें