बरदह गांव में प्राथमिक विद्यालय के बगल स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र से हटवाया गया भूसा। संवाद
ठेकमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत बरदह गांव में प्राथमिक विद्यालय के बगल स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र से भूसा और उपली हटवा दी गई है। अमर उजाला में आठ अक्तबूर को खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने साफ-सफाई शुरू करा दी है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा के अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्र से भूसा और उपली हटवाकर सफाई करा दी गई है। केंद्र के टूटे दरवाजों और खिड़कियों की मरम्मत कराकर उसका कायाकल्प कराया जाएगा।
इसके बाद केंद्र को दोबारा संचालित कर क्षेत्र के लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी ने सरकारी स्वास्थ्य केंद्र का इस तरह निजी उपयोग किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आठ अक्तूबर को अमर उजाला ने जच्चा-बच्चा केंद्र में भूसा और उपली रखे होने की खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए इन्हें हटवा दिया। अब ग्रामीणों को केंद्र की मरम्मत और दोबारा संचालन का इंतजार है।