फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मामूली बात को लेकर हेड कांस्टेबल ने सिपाही पर किया हमला, टिफिन से वार कर फोड़ दिया सिर

Mon, 15 Apr 2024 07:25 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में एक हेड कांस्टेबल ने सिपाही पर टिफिन से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। मामूली बात को लेकर नशे में धुत हेड कांसटेबल ने वारदार को अंजाम दिया। मामले में सिपाही ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीआरवी पर तैनात एक सिपाही पर साथ ड्यूटी करने वाले हेड कांस्टेबल ने थाने में ही टिफिन के डब्बे से हमला कर दिया। इसमें सिपाही का सिर फूट गया। सिपाही ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


कुशीनगर के नेवुआ नौरंगिया थाना अंतर्गत बरगहां गांव निवासी अरुण जायसवाल पुलिस विभाग में आरक्षी है। उसकी तैनाती आजमगढ़ के जहानागंज थाने के पीआरवी 1023 पर है। शुक्रवार को अरुण अपने सहयोगियों के साथ ड्यूटी पर था। रात आठ बजे ड्यूटी बदलने के समय पीआरवी थाने पर पहुंची तो वह उतर कर जाने लगा।

आरोप है कि इसी दौरान मुख्य आरक्षी रमाशंकर ने उसे गालियां दीं। अरुण ने विरोध किया तो नशे में धुत रमाशंकर ने टिफिन से अरुण के सिर पर वार कर दिया। इससे अरुण का सिर फूट गया। 
विज्ञापन


इसके बाद फिर मुख्य आरक्षी ने हमले का प्रयास किया लेकिन पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। घायल सिपाही अरुण का आरोप है कि रमाशंकर ने उसे जान से मारने की इसके बाद फिर मुख्य आरक्षी ने धमकी दी है। वह नशे में धुत था।

अधिकारी बोले
पुलिस कर्मियों के बीच नशे में मारपीट का मामला सामने आया है। इसमें एक सिपाही घायल हुआ है। उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पर विभागीय कार्रवाई व निलंबन की संस्तुति के लिए पत्र आयोग को भेजा गया है।
विज्ञापन

- शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें