फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दहेज के लिए विवाहिता का गला दबा कर हत्या का प्रयास, छह नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दहेज के लिए एक विवाहिता की गला दबा कर हत्या का प्रयास व मारपीट घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने इस बाबत जीयनपुर कोतवाली में पति समेत परिवार के छह लोगों को नामजद किया है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता नीलम पत्नी सुनील निवासिनी भुवना बुजुर्ग ने बताया कि शादी 2017 में हुई थी। शादी के तीन दिन बाद ही सास ने जबरन स्त्रीधन व गहना छीन लिया। अब उसे यहीं रहना है यह सोच कर वह सबकुछ सहती रही। इस बीच पति सुजीत के अलावा सास शांति देवी, ससुर रामदरश, जेठ अमन व पन्ना के अलावा सुमन 50 हजार नकद, गाड़ी व चेन की मांग करने लगे। कहे कि यदि यह सब मायके से नहीं लाई तो सुजीत का दूसरा विवाह कर देंगे। इस बीच पति के संसर्ग से वह दो बच्चों की मां भी बन गई। सात अप्रैल 2014 को ससुराल वाले दहेज के लिए उसे मारने पीटने लगे। पति ने गला दबा कर जान से मारने का भी प्रयास किया और सास उसे उकसाती रही। किसी तरह जान बचने पर मायके वालों को सूचना दिया तो पिता व भाई उसके ससुराल आए। पति व परिवार के अन्य लोगों ने कुल्हाड़ी लेकर उसके पिता व भाई को मारने के लिए दौड़ा लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें