फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातबरगंज से पहाड़पुर तक की सड़क पर ठेला-खोमचा प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। धनतेरस व दीपावली को देखते हुए यातायात विभाग ने कमर कस ली है। भीड़ नियंत्रित करने व जाम के झाम से सड़कों को मुक्त रखने के लिए मातबरगंज से पहाड़पुर तक के रास्ते पर ठेला-खोमचा वालों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। दुकानदारों द्वारा अवैध रुप से सड़क की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को भी हटवाया जा रहा है।
विज्ञापन

त्योहारों का मौसम चल रहा है। बृहस्पतिवार को धनतेरस और शनिवार को दीपावली है। ऐसे में सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। हर सड़कों पर जाम का झाम लग रहा है। इसे देखते हुए यातायात विभाग ने ठेला-खोमचा वालों को मातबरगंज से पहाड़पुर के बीच की सड़कों पर प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन्हें चक्रमण कर बिक्री करने की ही अनुमति है। इसके साथ ही मातबरगंज से पहाड़पुर तक की सड़क पर जगह-जगह स्थायी दुकानदार सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण किया हुआ है। ऐसे अतिक्रमणों को चिह्नित कर हटाया जा रहा है। शहर के इस मुख्य मार्ग पर धनतेरस से दीपावली तक सिर्फ बाइक को ही प्रवेश मिलेगा। अन्य किसी भी प्रकार के वाहन इस क्षेत्र में प्रवेश किए तो उनका चालान काटा जाएगा। ऐसी ही कुछ कवायद सिधारी व नरौली क्षेत्र में भी यातायात विभाग कर रहा है।
यातायात महकमा त्योहार पर सड़कों को जाम के झाम से मुक्त रखने के लिए हर कवायद कर रहा है। मातबरगंज से पहाड़पुर तक के मार्ग पर ठेला-खोमचा वालों के साथ ही बाइक को छोड़ अन्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। ठेला-खोमचा वाले खुले स्थानों व अन्य सड़कों पर सामानों की बिक्री कर सकेंगे। लेकिन कहीं स्थाई रुप से ठेला लेकर खड़े नहीं रहेंगे। अतिक्रमण भी हटवाने की कवायद शहर कोतवाली पुलिस की मदद से की जा रही है। - सुधीर जायसवाल, एसपी ट्रैफिक, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें