फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सरयू की कटान से हाजीपुर-गोला पुल को खतरा

विज्ञापन
हाजीपुर-गोला पुल के पास कटान करती नदी। संवाद
विज्ञापन
सरयू नदी हाजीपुर-गोला पुल के पास तेजी से कटान कर रही है। नदी अब तक करीब 50 मीटर तक जमीन काट चुकी है। इससे पुल की सुरक्षा के लिए बनाए जा रहे बंधे पर भी खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

वर्तमान में नदी और बंधे के बीच करीब 100 मीटर की दूरी है। कटान की गति यही रही तो बंधे को भी नुकसान पहुंच सकता है। इससे निर्माणाधीन पुल की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
स्थानीय क्षेत्र में सरयू की कटान लगातार तेज होती जा रही है। नदी उत्तर से दक्षिण दिशा में जमीन काट रही है। इसके चलते हाजीपुर-गोला पुल के पास नदी का दायरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कटान पर समय रहते प्रभावी रोक नहीं लगाई गई तो नदी बंधे तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन

उधर, सरयू की कटान से खास राजा गांव के दर्जनों किसानों की कृषि भूमि लगातार नदी में समाती जा रही है। इसमें चक्की देवारा खास राजा गांव निवासी रामकृपाल यादव, पारस यादव, रमाकांत यादव, जय हिंद, लल्लन यादव, राम लौट, बृजभान, विनोद यादव, हरिहर यादव, रामवृक्ष यादव, पलटन यादव, रामवर्धन यादव, मातबर यादव आदि लोगों की जमीन कट रही है।
किसानों की जमीन कटान की भेंट चढ़ने से उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो रहा है। कई किसान भूमिहीन होने की कगार पर पहुंच गए हैं। ग्रामीणों को डर है कि कटान जारी रहने पर उनकी बची हुई जमीन भी नदी में समा सकती है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
उप जिलाधिकारी संजीव कुमार राय ने बताया कि स्थानीय लेखपाल को मौके पर भेजकर कटान की स्थिति की जांच कराई जाएगी। प्रभावित किसानों की जमीन के नुकसान का आकलन कराया जाएगा और नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें