बीए की छात्रा से छेड़खानी और गाली-गलौज करना एक युवक को भारी पड़ गया। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है। घटना रौनापार थाना क्षेत्र का है।
छात्रा का कहना है कि वह बृहस्पतिवार को करीब 2.30 बजे दिन में कालेज से घर आ रही थी। आरोप है कि स्कूल से आते समय गांव का ही रहने वाला राजेंद्र उसके साथ छेड़खानी करने लगा। पीड़ित छात्रा ने इसकी लिखित शिकायत रौनापार थाने में की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।