फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का शव बगल में रखकर किया बेटी का सिंदूरदान

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के दिन वाली रात में दुल्हन के पिता की मौत के बाद कोहराम मच गया। शादी निरस्त होने की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोनों परिवार के लोगों ने शव को घर में रखकर शादी का कार्यक्रम पूरा करने के बाद पिता के अंतिम संस्कार का फैसला किया। बुधवार को किसी तरह से शादी हुई फिर बृहस्पतिवार की सुबह को अंतिम संस्कार का कार्यक्रम किया गया। खुशी के बीच आई गम की इस घड़ी से पूरा परिवार दुखी है।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के चेतरा (दुर्वासा) गांव निवासी अमरनाथ सिंह (50) फूलपुर के हैं। उनके तीन बेटी और एक पुत्र है। दूसरे नंबर की बेटी कुमारी तान्या सिंह की बारात बुधवार की शाम जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बढ़ौना गांव से आ रही थी। उनका पूरा परिवार और रिश्तेदार बारात के स्वागत के लिए तैयार थे। बारात रास्ते में थी कि तभी लगभग पांच बजे अमरनाथ सिंह लड़खड़ाकर गिर गए। उन्हें फूलपुर के ट्रामा सेंटर ले जाया गया तो चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते हुए परिवार में मातम छा गया। आनन-फानन में बेटी का सिंदूर दान कर विदाई कर दी गई। फिर उनकी बेटी वापस घर आ गई। बेटी बाप के शव को लिपट कर रोने लगी तो वहां सभी की आंखें नम हो गईं। उनका अंतिम संस्कार दूसरे दिन बृहस्पतिवार की सुबह दुर्वासा धाम में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें