फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गुरुकुल ने छत्रपति क्रिकेट अकादमी को 97 रनों से हराया

विज्ञापन
बिलरियागंज के बगवार में क्रिकेट खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
बिलरियागंज क्षेत्र के बगवार में आयोजित सरोज कप का दूसरा मुकाबला मंगलवार को बगवार क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में गुरुकुल क्रिकेट अकादमी ने छत्रपति क्रिकेट अकादमी को 97 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुरुकुल क्रिकेट अकादमी की टीम 24 ओवर में 178 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए यशवर्धन ने शानदार 92 रनों की पारी खेली, जबकि हर्षवर्धन ने 28 और जेमांश ने 26 रनों का अहम योगदान दिया।
छत्रपति क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में आर्यन और अकारा ने 3-3 विकेट तथा सैफ ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्रपति क्रिकेट अकादमी की टीम 81 रनों पर ही सिमट गई। टीम के लिए इशांत ने सर्वाधिक 19 रन बनाए।
विज्ञापन

गुरुकुल की ओर से गेंदबाजी में रूपा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके, जबकि शिवम और हर्षवर्धन को 2-2 विकेट मिले। शानदार बल्लेबाजी के लिए यशवर्धन (92 रन) को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मैच में अंपायर की भूमिका निखिल और राजा ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें