फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में जीएसटी का छापा: स्टेशनरी के होलसेलर के यहां पहुंची टीम तो मचा हड़कंप, पोर्टल पर मिली शिकायत

Tue, 19 Sep 2023 04:41 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

मंगलवार को सुबह लगभग 11 बजे अचानक से जीएसटी की जिला स्तरीय टीम मातबरगंज स्थित अग्रवाल स्टेशनर्स फर्म पर पहुंच गई। अभी फर्म खुला ही था कि टीम के अचानक पहुंच जाने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आजमगढ़ में जीएसटी का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएसटी चोरी के मामलों को लेकर मंगलवार को जिले में एक बार फिर छापेमारी की कार्रवाई हुई है। जिले की जीएसटी टीम ने मंगलवार को शहर के मातबरगंज स्थित एक स्टेशनी के बड़े फर्म पर छापा मार कर जांच की कवायद में जुटी है। जीएसटी टीम की इस कवायद से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- कोटा में एक और आत्महत्या: नीट की तैयारी कर रही मऊ की छात्रा ने खाया विषाक्त, कोचिंग सेंटर से निकलते ही...
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह लगभग 11 बजे अचानक से जीएसटी की जिला स्तरीय टीम मातबरगंज स्थित अग्रवाल स्टेशनर्स फर्म पर पहुंच गई। अभी फर्म खुला ही था कि टीम के अचानक पहुंच जाने से हड़कंप मच गया। टीम ने पूरे फर्म व संबंधित कर्मचारियों आदि को अपने घेरे में ले लिया। इसके बाद जांच की कवायद में जुट गई। यह फर्म मनीष रत्न अग्रवाल की है और इस फर्म द्वारा बड़े स्तर पर स्टेशनरी के सामनों की सप्लाई शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक व कई सरकारी विभागों को भी की जाती है। टीम को जीएसटी पोर्टल पर इस फर्म के द्वारा जीएसटी चोरी किए जाने की शिकायत मिली थी। इसी शिकायत पर टीम ने फर्म पर पहुंच कर जांच की कवायद में जुटी है। फिलहाल कितने की जीएसटी चोरी पकड़ी गई यह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। टीम समाचार लिखे जाने तक रिकार्ड मिलान में जुटी हुई थी और जांच पूरी होने के बाद ही कोई स्पष्ट जानकारी देने की बात कह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें