फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी में दूल्हा, मुबारकपुर में दुल्हन, आनलाइन निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। स्थानीय कस्बे की रहने वाली एक महिला की वीडियो कॉलिंग के जरिए सऊदी में रह रहे व्यक्ति से निकाह कराया गया। मौलवी ने दोनों पक्षों से निकाह कबूल होने की बात पूछी और निकाहनामा लिख दिया।
विज्ञापन

निजामाबाद कस्बा की रहने वाले सलीमुन के पति की मौत हो चुकी है। वह कस्बा के चीनी पात्र उद्योग केंद्र के नाम से आवंटित भूमि पर मकान बना कर रहती है। पति की मौत के बाद सऊदी में रह रहे गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कलंदरपुर गांव निवास अब्दुल रफीक से उसका प्रेम संबंध हो गया। दोनों अक्सर ऑनलाइन बातचीत करने लगे। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो फिर दोनों पक्षों में बातचीत कर दोनों का निकाह तय हो गया। शुक्रवार की शाम मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार ऑनलाइन वीडियो कॉलिंग पर दोनों का निकाह करा दिया गया। निकाह के वक्त दुल्हा सऊदी से ऑनलाइन था तो वहीं दुल्हन निजामाबाद कस्बा से। ऑनलाइन हुई यह शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें