फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत के मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एंटी करप्शन गोरखपुर की टीम ने एक पूर्व प्रधान की शिकायत पर 14 सितंबर को अजमतगढ़ ब्लॉक के एक सचिव को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा था। जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

अजमतगढ़ ब्लॉक के पुरुषोत्तमपुर कैथौली गांव के पूर्व प्रधान अवधेश गौतम ने अपने कार्यकाल में सामुदायिक शौचालय, कायाकल्प योजना के तहत कार्य कराए थे, जिसका भुगतान नहीं हुआ था। उनका आरोप है कि भुगतान के लिए सेक्रेटरी श्रीराम 10 हजार रुपये घूस मांग रहा था। पूर्व प्रधान की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम गोरखपुर ने अजमतगढ़ ब्लॉक के रजादेपुर मोड़ पर सचिव को पैसा लेते हुए धरदबोचा और जीयनपुर कोतवाली में सेक्रेटरी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें