फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य विश्वविद्यालय के लिए शासन ने निर्गत किए 100 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विश्वविद्यालय अभियान के लंबे संघर्षों के बाद जनपदवासियों को राज्य विश्वविद्यालय का तोहफा मिला है। इसके स्थापना के लिए ने 100 करोड़ रुपये निर्गत किए हैं। अब विश्वविद्यालय का जल्द शिलान्यास होना चाहिए। यह बात रविवार को सिधारी स्थित एक होटल के सभागार में संयोजक डा. सुजीत भूषण ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम सभी के प्रयास और कठिन संघर्ष को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपदवासियों को राज्य विश्वविद्यालय की बहु प्रतीक्षित सौगात दी है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन की हीला-हवाली और राजनीतिक खींचतान के कारण विश्वविद्यालय निर्माण में अनावश्यक विलंब हो रहा है। जबकि विश्वविद्यालय के खाते में पर्याप्त धन आ चुका हैं, तो शीघ्र इसका शिलान्यास कर निर्माण कार्य को गति दी जाए। समाजसेवी विजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आगामी संभावित जनपद दौरे ने जनपदवासियों की उम्मीदों को जगा दिया है। इस अवसर पर शिक्षाविद राकेश गांधी, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. प्रवेश सिंह, शिक्षक नेता डा. जिम्मी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

र्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें