फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी है प्रदेश सरकार

Thu, 02 Jul 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर धरना दिया। प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय मांगपत्र नायब तहसीलदार को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश की आम जनता में भारी असंतोष व्याप्त है। गत दिनों दैवीय आपदा के कारण किसानों की फसलों की भारी तबाही हुई।
विज्ञापन


सहायता राशि के वितरण में पूर्वाग्रह की नीति अपनाई गई। नरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार से मिले अतिवृष्टि और ओलावृष्टि की सहायता राशि को राज्य सरकार अब तक प्रभावित किसानों में वितरण नहीं करा सकी। कहा कि  मनमाने ढ़ंग से बढ़ाई जा रही विद्युत दर किसान और जनविरोधी है। इसे तत्काल वापस लिया जाए। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश मिश्रा ने कहा कि सिंचाई के लिए नहरों में पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं है।

धरने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र सिंह, योगेंद्र नाथ राय, रामपाल सिंह, दुर्ग विजय यादव, रमाकांत मिश्र, विक्रम सिंह पटेल, सच्चिदानंद सिंह, घनश्याम पटेल, जयनाथ सिंह, अंगद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें