आजमगढ़। बरदह थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर एक व्यक्ति के घर से सात पेटी सरकारी देशी शराब बरामद किया। इस दौरान एक व्यक्ति गिरफ्तार भी किया गया।
एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बरदह थाना पुलिस शुक्रवार की शाम राजागंज बाजार में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुंभ गांव निवासी सोनू पुत्र पंधारी अपने घर से देशी शराब की बिक्री कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम कुंभ गांव में पहुंच गई और गांव निवासी सोनू के घर पर छापेमारी की कार्रवाई किया। घर से सात पेटी देशी शराब बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से सोनू पुत्र पंधारी को गिरफ्तार भी कर लिया।