फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकान व एक ट्यूबेल से हजारों का माल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। स्थानीय थाना क्षेत्र के फूलवरिया बाजार स्थित तीन दुकान व एक ट्यूबेल से चोरों ने हजारों का माल उड़ा दिया। एक ज्वेलर्स की दुकान का भी चोरों ने ताला चटकाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

चोरों ने सबसे पहले फुलवरिया निवासी प्रशांत सिंह के ट्यूबवेल को अपना निशाना बनाया। ताला तोड़ कर चोर अंदर घुसे और वहां रखे कई बंडल पाइप, फावड़ा व अन्य सामान उठा ले गए। इसके बाद चोरों ने मनोज गुप्ता पुत्र अरविंद गुप्ता के मोबाइल की दुकान, सुरेंद्र सोनी पुत्र राजनेत के सराफा की दुकान व डॉ. दिनेश यादव पुत्र सीताराम यादव के क्लीनिक में रोशानदान तोड़ कर घुसे। सराफा की दुकान से चोर कुछ भी नहीं ले जा सके। सबकुछ लॉकर में बंद था और उसका ताला चोर नहीं तोड़ पाए। वहीं मोबाइल की दुकान से कुछ सामान ले जाने में चोर सफल रहे। डॉक्टरी के क्लीनिक के गल्ले में लगभग हजार रुपये फुटकर थे, जिसे चोर समेट ले गए। चारों पीड़ितों ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें