फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में छात्रा और डिप्टी ब्रांच मैनेंजर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास मंगलवार की शाम ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर कक्षा नौ की छात्रा और मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव गांव के पास देर शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से यूबीआई के डिप्टी ब्रांच मैनेजर की मौत हो गई। घटना के समय छात्रा साइकिल से घर लौट रही थी। जबकि ब्रांच मैनेंजर अपनी ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

कोतवाली के मड़या मुहल्ले निवासी प्रद्युम लाल (45) पुत्र दीपचंद यूबीआई सठियांव की शाखा में डिप्टी ब्रांच मैनेजर हैं। मंगलवार की शाम को ड्यूटी से घर लौटते समय सठियांव बाजार के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए और मौके पर खून से लथपथ पड़े थे। स्थानीय लोगों की मदद से प्रद्युम लाल को जिला अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में मौत हो गई। वह दो बेटे और चार बेटियों के पिता थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस ीक्रम में महराजगंज थाने के कुढ़हीं गांव निवासी बेबी गुप्ता (15) पुत्री परमहंस मंगलवार की शाम को स्कूल से छूटने के बाद साइकिल से घर लौट रही थी। महराजगंज थाने के रसूलपुर गांव के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर उसकी मौत हो गई। बेबी गुप्ता दो भाईयों की इकलौती बहन थी। घटना के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें