फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हाईटेंशन तार की चपेट में आई बुआ को बचाने गई भतीजी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 29 Mar 2024 04:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बुआ और भतीजी छप पर टहल रही थीं। बुआ हाईटेंशन तार की चपेट में आई तो भतीजी उसे बचाने पहुंची। जिससे वह भी करंट की चपेट में आ गई। 
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली के गड़ौली गांव में एक व्यक्ति के मकान के पास से हाईटेंशन तार गुजरा है। गुरुवार की रात में छत पर टहल रही महिला तार की चपेट में आ गई, इसके बाद पास में वहां मौजूद उसकी भतीजी बचाने गई तो वह भी तार की चपेट में आ गई। घटना के बाद दोनों को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने भतीजी को मृत घोषित कर दिया। जबकि बुआ को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
देवगांव कोतवाली के गड़ौली गांव निवासी लाल बहादुर यादव के मकान के पास से हाइटेंशन तार गुजरा है। गुरुवार की रात उसकी 50 वर्षीय बहन मालती यादव और 35 वर्षीय भतीजी सोनी यादव छत पर टहल रही थीं। तभी बुआ तार की चपेट में आ गई। यह देख भतीजी सोनी उसे बचाने के लिए भागी। जैसे ही उसने बुआ को खींचने की कोशिश की वह भी करंट की चपेट में आ गई। 

बुआ तार के झटके से छत से नीचे जा गिरी, जबकि सोनी तार से चिपकी रही। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोगों की सूचना पर विद्युत विभाग ने बिजली काटी तो सोनी सहित उसकी बुआ को परिवार के लोग उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने भतीजी सोनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि बुरी तरह से झुलसी बुआ मालती का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि देवगांव कोतवाली के गडौली गांव निवासी लालबहादुर यादव की बहन मालती यादव (50) पत्नी टिल्ठू गंभीरपुर थाना के उमरी श्री और सोनी यादव (35) पत्नी शैलेश यादव मेहनाजपुर थाना के सिधौना की निवासिनी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें