फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगहवा में घाघरा ने बढ़ाया कटान का दायरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर दो दिन से घट रहा है। बिमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। डिघिया नाले पर 22 और बदरहुंआ पर 14 सेमी घटाव दर्ज किया गया। गांगेपुर,परसिया के किसान भूमिहीन होने के कगार पर हैं।
विज्ञापन

घाघरा नदी का जलस्तर एक दिन बढ़ने के बाद घटना शुरू हो गया है। वहीं नदी द्वारा तेजी से कटान की जा रही है। गांव के संपर्क मार्ग पर पानी चढ़ गया था, जो अब हटना शुरू हो गया है। आराजी अजगरा मसरकी से देवारा खास राजा संपर्क मार्ग, अजगरा मसरकी से अभनपट्टी संपर्क मार्ग और अजगरा मसर्की से बूढ़नपट्टी संपर्क मार्ग पूरी तरह से टूट गया है। महुला गढ़वल बांध से अभ्भनपट्टी, रोशनगंज, साहडीह, सोनौरा, चक्की, इस्माइलपुर में नाव चलाई जा रही है। जिससे आवागमन सामान्य हो सके। 24 घंटे में बदरहुवा पर 14 सेमी और डिघिया पर 22 सेमी घट गई है। नदी घटने से ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ गई। नदी खतरे के निशान से डिघिया नाले पर 15 सेमी ऊपर है और बदरहुंआ पर 22 सेमी नीचे बह रही है। घाघरा नदी ने गांगेपुर बगहवा में नदी कटान का दायरा बढ़ाते हुए धान व गन्ने की फसल की कटान तेज कर दिया है। रविवार की शाम डिघिया नाले पर नदी का जलस्तर 70.78 मीटर दर्ज किया गया था। जो सोमवार को 23 सेमी घटकर 70.55 हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 70.40 मीटर है। रविवार को बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 71.60 मीटर दर्ज किया गया था जो सोमवार को 71.55 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 71.68 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें