फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधों की होगी जियो टैगिंग, ऑनलाइन रखा जाएगा ख्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अगले महीने वन महोत्सव के दौरान जिले में 53 लाख, 07 हजार, 351 पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग 19 लाख, 10 हजार और अन्य विभाग 33 लाख, 97 हजार, 353 पौधे लगाएंगे। पौधरोपण के साथ रोपे गए पौधों की जियो टैगिंग की जाएगी। इसके लिए विभाग ने खास एप तैयार किया है। यह एप प्लांटेशन मॉनिटरिंग सिस्टम से सीधा जुड़ा है। पौधों की जियो टैगिंग के बाद ऑनलाइन ही पौधे की वास्तविक स्थिति का आंकलन हो जाएगा। ऑनलाइन पौधों की निगरानी की जाएगी। वेबसाइट और एप पर जानकारी अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन

पौधरोपण अभियान में वन विभाग के अलावा विकास विभाग, शिक्षा विभाग, जिला पंचायत राज विभाग, समाज कल्याण विभाग, पशु पालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग सहित सभी प्रम़ुख विभागों के लिए पौधे रोपने का लक्ष्य तय कर दिया गया है। पौधे रोपने के साथ उसकी जियो टैगिंग की जाएगी। इसके जरिए पौधे की निगरानी की जाएगी। प्रभारी डीएफओ संजय विश्वाल ने बताया कि खास एप तैयार किया है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। जैसे ही इस एप के माध्यम से पौधरोपण स्थल का फोटो लिया जाएगा अक्षांतर और देशांतर के साथ उसकी लोकेशन आ जाएगी। इस तरह प्रत्येक स्थल की जियो टैगिंग हो जाएगी। विभाग इन पौधों की वास्तविक स्थिति ऑनलाइन देख लेगा। यदि पौधा किसी तरह से सूखने के कगार पर पहुंच रहा है तो इसकी देखभाल के लिए व्यवस्था की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें