घटनास्थल पर पहुंचे पिंटू के छोटे भाई अखिलेश जायसवाल ने बताया कि भैया ने मेहनाजपुर क्षेत्र के रामपुर जमीन पाल्हन में कुछ वर्ष पूर्व जमीन का बैनामा लिया था। इस जमीन पर कब्जे को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते पिंटू की हत्या की गई है। पिंटू के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जमीन के विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।