Azamgarh News: जिले में मुख्तार अंसारी की मौत के बाद हाईअलर्ट घोषित किया गया था। जिसके कारण पुलिस प्रशासन गुरुवार की रात से ही काफी मुस्तैद रहा। आधी रात को ही एसपी अनुराग आर्य ने पुलिस फोर्स के साथ नगर में भ्रमण किया। डीएम विशाल भारद्वाज और एसपी अनुराग सुबह से ही संवेदनशील इलाकों का भ्रमण करने निकले हुए थे।
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद आजमगढ़ में शुक्रवार को आयोजित होने वाली जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हो गई। जिले में हाईअलर्ट को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। डीएम और एसपी ने जिले के संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया और नमाज के दौरान पहाड़पुर पुलिस चौकी पर जमे रहे।
विज्ञापन
जिले में मुख्तार अंसारी की मौत के बाद हाईअलर्ट घोषित किया गया था। जिसके कारण पुलिस प्रशासन गुरुवार की रात से ही काफी मुस्तैद रहा। आधी रात को ही एसपी अनुराग आर्य ने पुलिस फोर्स के साथ नगर में भ्रमण किया। वहीं एसपी सिटी शैलेंद्र लाल और एसपी ग्रामीण भी अलग क्षेत्रों में पैदल भ्रमण पर रहे। वर्तमान में चल रहे रमजान के शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए भी व्यवस्था काफी चुस्त-दुरुस्त की गई थी।
डीएम विशाल भारद्वाज और एसपी अनुराग सुबह से ही संवेदनशील इलाकों का भ्रमण करने निकले हुए थे। नगर के जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में होने वाली नमाज को देखते हुए दोनों अधिकारी पहाड़पुर पुलिस चौकी पर बैठे रहे। नमाज के सकुशल संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। निर्धारित समय पर लोग नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों में पहुंचे और नमाज अदा कर शांति से घरों की ओर रवाना हो गए।