आजमगढ़। भारत रत्न व संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती बृहस्पतिवार को बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। कई जगहों पर गाजे- बाजे के साथ डॉ आंबेडकर की झांकी निकाली गई। उत्तर प्रदेशीय अनुसूचित जाति, जनजाति बेसिक शिक्षक महासंघ जनपद इकाई के तत्वावधान में संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मुख्यालय स्थित आंबेडकर पार्क में मनाई गई। सर्वप्रथम लोगों ने डॉ. अबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में डॉ अंबेडकर के विचार व परमदेशों को आत्मसात करके देश में समता, बंधुत्व व भाईचारा की स्थापना की जा सकती है। इस कार्यक्रम में जिले के कई संगठनों ने भाग लिया। संचालन रामभवन ने किया। इस अवसर पर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, आजाद अरिमर्दन, सांसद संगीता आजाद, पंचम राम, रामसमुझ, रामअवध, सुनील कुुमार, चंद्रजीत, विंदू बौद्घ, सुनील बौद्घ हेमचंद सहित आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि डॉ अंबेडकर हमारे भारत देश के संविधान निर्माता थे जिन्होंने समाज के दबे कुचले, शोषित, वंचित समाज, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों व महिलाओं के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी। उन्होंने समता, स्वतंत्रता, न्याय, बंधुत्व, सामाजिक समरसता और सर्वधर्म समभाव से भारत को स्वर्णिम भारत बनाने का काम किया। अन्याय, अत्याचार के खिलाफ हमेशा लड़ाई लड़ते रहे। सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अजीत कुमार राव ने कहा कि डॉ आंबेडकर का त्याग, समर्पण कभी भुलाया नहीं जा सकता । इस अवसर पर संतोष कुमार गौतम, रविंद्र कुमार, सिंगारी गौतम, पूर्व मंत्री विद्या चौधरी, विवेक सिंह, गुड्डी देवी, दुर्ग विजय राम, जगदीश प्रसाद, मिथिलेश कुमार, सुशील कुमार आनंद आदि मौजूद रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कार्यकारी अध्यक्ष रमेश राजभर की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती मनायी गयी। राजभर ने कहा कि दलितों के साथ भेदभाव को समाप्त करने के साथ किसानों, महिलाओं व श्रमिकों के अधिकारों का उन्होंने पुरजोर समर्थन किया था। जिला महासचिव अजीत राय ने कहा कि सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध डॉ अंबेडकर ने बड़ा अभियान चलाया। इस मौके पर बेलाल अहमद, मुन्नू यादव, ओंकार पाण्डेय, अजीत राय, जगदंबिका चतुर्वेदी, राजबली राम, देवमुनि राजभर आदि उपस्थित रहे।
उधर जन अधिकार पार्टी कार्यालय पर भी संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष बृजेश मैर्य, प्रेमनरायन मौर्य, विजयशील कुशवाहा, राहुल मौर्य आदि ने डॉ आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पूर्वांचल जनमोर्चा एवं अखिल भारतीय ठठेरा, कसेरा, ताम्रकार महासभा द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर मनाई गई। अध्यक्षता भाजपा जिला मंत्री राजेश विश्वकर्मा एवं संचालन वेदी लाल वर्मा ने किया। शिवमोहन शिल्पकार ने डॉ भीमराव के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर रामलगन विश्वकर्मा, सुरेश चौहान, राम प्रकाश तिवारी अधिवक्ता,लक्ष्मण चौधरी, जगदीश कुमार आदि उपस्थित रहे।