जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लछिया गांव के पास रविवार की रात नौ बजे चार पहिया वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के पोस्टमार्टम से इनकार करने पर पुलिस ने शव को पंचनामा कर अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
खालिसपुर गांव निवासी मोहम्मद कैफ का जीयनपुर कस्बा में मेडिकल स्टोर है। रविवार की रात दुकान बंद कर कैफ अपने बड़े भाई सद्दाम के साथ पैदल ही घर लौट रहा था। अभी दोनों भाई लछिया गांव के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने कैफ को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कैफ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे तत्काल इलाज के लिए लेकर जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। मृतक तीन भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। पिता उत्तराखंड में ठेकेदारी करते हैं।