फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाईः आजमगढ़ के जिला खाद्य विपणन अधिकारी समेत चार निलंबित, ब्लाक गोदामों में मिली थीं अनियमितताएं

Wed, 09 Feb 2022 09:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

जिला खाद्य विपणन अधिकारी समेत सभी आरोपियों के खिलाफ शासन ने मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। प्रकरण की जांच संभागीय खाद्य नियंत्रक वाराणसी करेंगे। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के ब्लाक गोदामों के निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितता मिलने पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति आयुक्त सौरभ बाबू ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी गोविंद उपाध्याय, पल्हनी के विपणन निरीक्षक शेख इफ्तखार अली, तहबरपुर के विपणन अधिकारी रमेश यादव व रानी की सराय के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रेम प्रकाश गिरि को निलंबित कर संभागीय खाद्य नियंत्रक वाराणसी से संबद्ध कर दिया है।

विज्ञापन


शासन ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। प्रकरण की जांच संभागीय खाद्य नियंत्रक वाराणसी करेंगे।  मंडलायुक्त की जांच में रानी की सराय ब्लाक गोदाम में अनियमितता मिलने के बाद जिला खाद्य विपणन अधिकारी गोविंद उपाध्याय द्वारा अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर अपने स्तर से टीम बनाकर गोदामों की जांच कराई गई।

जांच में गोदाम को सही बताया गया । ऐसे ही अन्य कार्यों से स्पष्ट है कि जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा दायित्वों का ठीक से निर्वहन नहीं किया जा रहा है। इस पर आयुक्त ने सभी को निलंबित कर उन्हें संभागीय खाद्य नियंत्रक वाराणसी से संबद्ध कर दिया। वहीं शासन स्तर से जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं संबंधित गोदाम के केंद्र प्रभारियों, अधिकारियों व कर्मचारियों पर एफआईआर कराने के लिए निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला 

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने 26 नवंबर 2021 को खाद्य गोदाम रानी की सराय के गोदामों का निरीक्षण किया था। यहां दो अलग-अलग गोदाम पाए गए। एक गोदाम नेवरी मोड़ (रूदरी) में दूसरा चेक पोस्ट (सरायहाजी) में था। चेक पोस्ट स्थित गोदाम में कुल चार अलग-अलग गोदाम, दो स्थानों पर होने के बावजूद मात्र एक ही स्टाक रजिस्टर बनाया गया था, जो कि गंभीर अनियमितता है।

स्टाक रजिस्टर से मिलान में गोदाम में गेहूं के 50 बोरे एवं चावल के 1126 बोरे अधिक पाए गए। इसी तरह नेवरी मोड़ के गोदाम में गेहूं के 35 बोरे हाथ से सिले मिले थे। इसमें एक बोरे का वजन लगभग 57 किग्रा पाया गया। ब्लाक गोदाम तहबरपुर में 33 बोरा गेहूं अधिक व 37 बोरा चावल कम मिला।

इसके अलावा यहां धान क्रय केंद्र प्रभारी केंद्र पर अपनी उपस्थिति के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं कर सके। ब्लाक गोदाम पल्हनी में 1319 बोरा चावल रजिस्टर में दर्ज स्टॉक से अधिक पाया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें