फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: पिकअप वैन के धक्के से चार पुलिस वाले घायल, धक्का मारने वाले बदमाश हुए फरार, पुलिस कर रही तलाश

Sat, 19 Oct 2024 11:53 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क,आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में रात के अंधेरे में एक पिकअप के धक्के से चार पुलिस वाले घायल हो गए। धक्का लगने के बाद पिकअप सवार बदमाश मौके से फरार हो गए और पुलिस अब फरार बदमाशों की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पिकअप पर चार लोग सवार थे और पशु तस्करी से जुड़े भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
पुलिस वालों को घायल करने वाली पिकअप वैन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में पिकअप सवार बदमाशों ने रात के अंधेरे अहरौला थाने के चार पुलिसकर्मियों को टक्कर मारकर घायल दिया। इसके बाद पिकअप को छोड़कर मौके से फरार हो गए। इस घटना में घायल एक होमगार्ड की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पिकअप सवार बदमाशों के पशु तस्करी से जुड़े होने का अंदेशा जताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की रात लगभग नौ बजे अहरौला से बूढ़नपुर की तरफ जा रही तेज गति पिकअप वैन ने पीआरडी 112 बाइक सवार पुलिस कर्मियों को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन



बाइक पर सवार 112 पीआरबी के आरक्षी और साथ में सवार एक होमगार्ड हमराही गंभीर रूप से घायल हो गए। ठीक उसी समय शाहपुर मेले से ड्यूटी कर वापस आ रहे थाने के दो आरक्षी भाग रही पिकअप का पीछा किए इस दौरान पिकअप सवारों ने दोनों आरक्षियों को भी टक्कर मार घायल कर दिया।

जानकारी होते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। रेड़हा बिजली पावर हाउस के पास पिकअप को सड़क के किनारे झाड़ियों में छोड़कर चालक व सवार फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया।

सूचना पर मौके पर सीओ बूढ़नपुर किरणपाल सिंह थाना अध्यक्ष मनीष पाल जांच पड़ताल में जुट गए। घायल पुलिस कर्मियों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला ले जाया गया जहां से एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

 सूत्रों की माने तो पिकअप में लगभग तीन से चार लोग सवार थे। इनके पशु तस्करी के धंधे से जुड़े होने कि बात कही जा रही है। पिकअप में रस्सी और चाकू भी मिला है। जिले के उच्च अधिकारियों को पिकअप से पुलिस कर्मियों के घायल होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


घटना में 112 पीआरबी के कांस्टेबल पंकज यादव, हमराही होमगार्ड रामप्रवेश प्रजापति, थाने के आरक्षी सौरभ राय, परीक्षित दुबे, घायल हुए हैं। वही रामप्रवेश प्रजापति की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

 शाम को एसपी ग्रामीण चिराग जैन भी मौके पर पहुंचे हैं। उनके द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें