फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार लोगों की हुई मौत, कोहराम

विज्ञापन
पवई थाना के मित्तूपुर गांव निवासी युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
रंगों के पर्व होली के दिन जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सगड़ी संवाददाता के अनुसार शुक्रवार को दिन में भुवनाबाजार के पास दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिसमें 30 वर्षीय रामप्रवेश पुत्र छांगुर निवासी वलीदपुर थाना मऊ व दुसरी बाइक सवार 22 वर्षीय संदीप यादव पुत्र भागवत व 18 वर्षीय आयुष पुत्र रामबुज निवासी भुवना बुजुर्ग थाना कोतवाली जीयनपुर घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद राम प्रवेश को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक दो भाईयों में छोटा था और तीन बच्चों का पिता था। मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर परइया ढाबा के पास शुक्रवार की शाम साढ़े तीन बजे अचानक सामने आए कुत्ते केे बचाने के चक्कर में बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में बाइक सवार 19 वर्षीय अनुपम पुत्र स्व. सुरेश निवासी खुरासो बाजार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के सिर में गंभीर चोट आयी थी। घटना के समय वह अपने बुआ के घर मुनौवरपुर गांव जा रहा था। मृतक की एक बहन बतायी गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। कप्तानगंज संवाददाता के अनुसार नेवादा बाजार पुलिया के पास शुक्रवार की सुबह आठ बजे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार 23 वर्षीय ओमहरि प्रजापति पुत्र प्रेमचंद व 22 वर्षीय सुगंध गुप्ता पुत्र मोती गुप्ता घायल हो गए। दोनों बाइक से मामा के घर तहबरपुर के मधसिया जा रहे थे। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां ओमहरि को डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई व एक बहन में दूसरे नंबर पर था। बलरामपुर संवाददाता के अनुसार सिधारी थाना के टुल्लूगंज बाजार के पास चार पहिया की चपेट में आकर बाइक सवार 29 वर्षीय संजय मौर्या पुत्र रामकुमार निवासी रैदोपुर थाना कोतवाली घायल हो गया। उसे जब तक अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक तीन पुत्रों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें