जिला अस्पताल में सात घायलों के पहुंचते ही मची अफरातफरी
जिला अस्पताल में शाम चार से साढ़े चार बजे के बीच हादसे में घायल पहुंचाया गया। एक साथ सात घायलों के पहुंचने से अस्पताल में भी अफरातफरी मच गई। ओपीडी का समय बीत जाने के चलते इमरजेंसी में मात्र दो ही डॉक्टर मौजूद थे। आनन-फानन में डॉक्टरों को कॉल कर बुलाया गया तब जाकर घायलों का इलाज शुरू हुआ।
एक बच्ची को रेफर कर दिया गया है, बाकी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। चार की मौत हुई है और सभी चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।
पंकज पांडेय, एसपी सिटी, आजमगढ़।