फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के किसान आंदोलन की आंच पहुंची आजमगढ़, किसानों ने घेरा टोल प्लाजा, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

Sun, 27 Dec 2020 08:53 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन और कृषि कानूनों के विरोध में पूर्वांचल में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। आजमगढ़ के किसानों ने भी रविवार को अतरौलिया के लोहरा स्थित टोल प्लाजा का घेराव किया। साकेत महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष फूलचंद यादव के नेतृत्व में हुए घेराव के दौरान किसानों की पुलिस के साथ जमकर धक्का-मुक्की हुई।

विज्ञापन


टोल जाम करने कोशिश में दो बार पुलिस और किसान आमने-सामने हुए। इसके बाद वहीं पर सभा कर केंद्र सराकर पर निशाना साधा। 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

फूलचंद यादव के नेतृत्व में दो दिन पहले ही टोल प्लाजा पर जाम करने की चेतावनी दी गई थी। इसे लेकर रविवार सुबह से ही यहां पर पुलिस के साथ ही पीएसी के जवानों की तैनाती कर दी गई थी। सुबह 11 बजे किसानों का कारवां लोहरा स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचा।
विज्ञापन


किसानों को पुलिस और पीएसी के जवानों ने जाम करने से रोक दिया। दो बार किसानों ने जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें पीछे खदेड़ दिया। इस दौरान जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। इस दौरान किसानों ने ट्राली का मंच बनाकर सड़क के किनारे ही अपनी सभा शुरू कर दी।

विज्ञापन

मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : अमर उजाला।
केंद्र सरकार की ओर से पारित कृषि कानूनों के विरोध में आवाज बुलंद की। मौके पर आजमगढ़ के साथ ही अंबेडकरनगर जनपद की पुलिस के साथ पीएसी बल भी मौजूद रहा। उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर दिनेश चंद्र मिश्रा, सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया दिनेश कुमार यादव नजर रखे हुए थे। किसानों नेताओं से बात कर कोई भी अप्रिय स्थित न उत्पन्न होने देने की अपील कर रहे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें