फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की छह बाइक के साथ चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही पर चोरी की छह बाइक बरामद की। बरामद बाइक रोडवेज क्षेत्र स्थित एक बंद पड़े स्कूल में छिपा कर रखी थी।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य शहर के रोडवेज इलाके में रहकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इस जानकारी के बाद चोरों को पकड़ने के लिए शहर कोतवाली पुलिस ने मुखबरों को सक्रिय कर दिया। शनिवार की सुबह जरिए मुखबिर सूचना मिली कि वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ नरौली से बवाली मोड़ की ओर जाने वाले मार्ग पर मौजूद हैं। पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और बताए गए स्थान पर पहुंच कर वहां मौजूद बाइक सवार चार युवकों को दबोच लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से मिली दो मोटरसाइकिल बरामद कर लिया। शहर कोतवाली में आरोपियों से की गई पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर रोडवेज क्षेत्र में एक बंद पड़े विद्यालय परिसर से चोरी की चार अन्य बाइक बरामद कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों में विकास पुत्र रामजीत, गोलू उर्फ पिंटू पुत्र जालिम, रामू पुत्र रामबली तथा सोनू पुत्र स्व0 हौसिला सभी अंबेडकर नगर जिले के कटका थाना अंतर्गत दुलहूपुर गांव के निवासी बताए गए हैं। पकड़े गए अभियुक्त काफी दिनों से दिवानी न्यायालय परिसर के इर्दगिर्द वाहन चोरी की घटनाओं में सक्रिय थे। चारों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें