फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा कारतूस व चोरी के साथ चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना पुलिस रविवार की रात मूसेपुर रेलवे क्रासिंग के पास वाहन चेकिंग के दौरान निरहुआ समेत चार युवकों को पकड़ा। इनके पास से तमंचा-कारतूस व चोरी के सामान बरामद हुए। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर भी किया।
विज्ञापन

एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि सिधारी थाना पुलिस व स्वाट टीम रविवार की देर रात लगभग ढाई बजे मूसेपुर रेलवे क्रासिंग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बाइक पर चार युवक आते हुए दिखाई दिए। रुकने का इशारा किया तो एक युवक ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने तमंचा कारतूस के अलावा चोरी के 16 मोबाइल, एक लैपटॉप व दो बाइक बरामद किए। पूछताछ में चोरों ने अपना नाम अभिषेक गुप्ता निवासी मुंडा, गोपी कुमार निवासी मिल्कीपुर, रावीर यादव निवासी चकबिलिंदा थाना सिधारी व दिनेश कुमार निवासी ब्रह्मस्थान थाना शहर कोतवाली बताया। पुलिस ने निरहुआ समेत चारों अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें