फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में पूर्व सांसद पुत्र ने गाड़ी ओवरटेक कर एसओजी को रोका, पुलिस ने लिया हिरासत में 

Sun, 07 Feb 2021 12:12 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के हुब्बीगंज बाजार में शनिवार रात आठ बजे पूर्व सांसद उमाकांत यादव के पुत्र ने एसओजी के वाहन को ओवरटेक कर रोक लिया। कहासुनी के बाद एसओजी टीम पूर्व सांसद पुत्र और समर्थकों को हिरासत में लेकर थाने आ गई। जानकारी होते ही काफी संख्या में उनके समर्थक थाने पर जुट गए। बवाल बढ़ता देख कई थानों की पुलिस मौके पर बुला ली गई थी।

विज्ञापन


पूर्व सांसद उमाकांत यादव के पुत्र रविकांत यादव शनिवार रात आठ बजे दीदारगंज क्षेत्र के हुब्बीगंज बाजार में अपने समर्थकों के साथ वाहन में मौजूद थे। तभी एसओजी का वाहन तेजी से गुजरा। एसओजी के वाहन में पूरी टीम के साथ ही दीदारगंज थाना प्रभारी भी मौजूद थे। यह देख रविकांत ने भी अपना वाहन पीछे लगा दिया और कुछ आगे जा कर ओवरटेक कर एसओजी के वाहन को रोक लिया।

इस पर एसओजी टीम व रविकांत में कहासुनी होने लगी। बाद में एसओजी ने रविकांत व उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया और दीदारगंज थाने ले आए। जानकारी होते ही रविकांत समर्थक थाने पर जुटने लगे। भीड़ बढ़ती देख उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। जिसके बाद कई थानों की फोर्स के साथ ही एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ भी मौके पर पहुंच गए। थाने में पूर्व सांसद पुत्र से पूछताछ की जा रही थी।

पूर्व सांसद पुत्र ने सिंगल रोड पर कई बार एसओजी की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। आगे जाकर ओवरटेक कर अपनी गाड़ी पुलिस की गाड़ी के आगे लगा दी और पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता की। प्रकरण में पूर्व सांसद पुत्र के अलावा उनके दर्जन भर समर्थकों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थ, एसपी ग्रामीण।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें